गिरडीह, जून 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के बीचों-बीच स्थित हुट्टी बाजार का शहीद सीताराम उपाध्याय चिल्ड्रेन पार्क इन दिनों एक घटना को लेकर चर्चा में है। बच्चों की किलकारियों और लोगों की सैर-सपाटे के बीच बसे तालाब में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर जहर डाल दिए जाने से करीब 3 क्विंटल मछलियां तड़प-तड़प कर मर गईं। तालाब के किनारे बिखरी मृत मछलियों का दृश्य देखकर स्थानीय लोग भी स्तब्ध रह गए। जानकारी के अनुसार, मत्स्य विभाग ने मार्च 2025 में इस तालाब के लिए मछली पालन का टेंडर जारी किया था। इसके बाद स्थानीय युवक संदीप मल्हा पूरी मेहनत और उम्मीद के साथ तालाब में मछलियों का पालन कर रहे थे, लेकिन बुधवार की सुबह जब वे तालाब पहुंचे तो पानी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। यह भी पढ़ें- रंजिशन तालाब में छोड़...