मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। नगर लालडिग्गी स्थित पालिका परिषद के प्रधान कार्यालय में नगरपालिका परिषद की बजट बैठक शनिवार को नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की अध्यक्षता आयोजित की गई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का 25 लाख रुपये के लाभ का बजट ध्वनि मत से पारित किया गया। वार्षिक बजट में 178.75 करोड़ रुपये की आय और 178.50 करोड़ व्यय दर्शाया गया है। नपाध्यक्ष ने बताया बजट में शहर के तालाबों और प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, पार्कों के उन्नयन के साथ बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी गई है। बजट में आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गोवा लाल ने स्पष्ट किया कि 15वें वित्त, राज्य वित्त, स्थापना निधि समेत लाइसेंस, किराया, जलकर, जलमूल्य, गृहकर आदि से 178.75 करोड़ अनुमानित आय, जबकि कर्मचारियों के वेतन, पेंशन...