गोपालगंज, अप्रैल 23 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। शहर में संचालित छोटे होटल अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर जिला अग्निशमन विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के जादोपुर रोड स्थित आधा दर्जन से अधिक होटलों में फायर ऑडिट किया। जांच के दौरान किसी भी होटल में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं पाई गई। इसके बाद होटल संचालकों को जल्द से जल्द आवश्यक अग्नि सुरक्षा इंतजाम करने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा के भीतर व्यवस्था नहीं करने पर संबंधित होटलों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचन्द्र राम ने बताया कि टीम ने आधा दर्जन होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जांच के दौरान दो होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर से खाना...