गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज के बी.एससी. नॉन-मेडिकल के छात्रों ने दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में भाग लेकर ऊर्जा क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों को करीब से समझा। 19 से 22 मार्च तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में छात्रों ने वैश्विक स्तर पर हो रहे ऊर्जा नवाचारों और भविष्य की संभावनाओं का अनुभव किया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पा अंतिल के नेतृत्व और सहायक प्रोफेसर डॉ. अनु चौहान व डॉ. प्रियंका धवन के मार्गदर्शन में छात्रों ने इस शैक्षणिक विजिट में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास कार्यों को व्यावहारिक रूप से जाना। शिक्षकों ने बताया कि समिट के पहले दिन छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पावर प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.