मोतिहारी, फरवरी 14 -- मोतिहारी। शहर में जाम व अवैध अतिक्रमण को समाप्त करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को चलाया गया। इस दौरान, आर्य समाज चौक से छतौनी चौक, डायट, बस स्टैण्ड के संपूर्ण क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले अस्थायी व स्थायी दुकानदारों से जुर्माना की राशि वसूल करते हुए सामग्री जब्त की गयी। अभियान के दौरान 11,500 रुपये जुर्माना की राशि वसूली की गयी। साथ ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गयी कि पुनः अतिक्रमण पाये जाने पर जुर्माना की राशि दोगुना वसूल करते हुए सामान को जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। अभियान से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मचा रहा। इस अभियान में छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान, अवर निरीक्षक राकेश कुमार, सशस्त्र दल बल के साथ नगर प्रबंधक विक्रम प्रशांत, सहायक प्रफुल चन्द्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.