मुरादाबाद, मई 1 -- नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन (एनएसओ) के प्रधान कार्यालय स्थित गुजराती स्ट्रीट व्हाइट हाउस में शुक्रवार को शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ. मोहम्मद रियाज़, डॉ. असमत अली, डॉ. मोहम्मद फैज़ान, डॉ. आमिर पाशा, डॉ. सक्षम श्रीवास्तव को संगठन के संरक्षक व शहर इमाम हकीम सैय्यद मासूम अली आजाद ने उपहार भेंट किए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिर्जा अरशद बेग ने कहा कि चिकित्सक व्यवसाय मानवता की सेवा का बेहतरीन ज़रिया है जिसे यह सभी चिकित्सक अच्छी तरह अंजाम दे रहे हैं। इस मौके पर मुन्व्वर हुसैन, मोहम्मद रिज़वान, तनवीर हुसैन, आरिफ इकबाल, सैय्यद जेन अली, नोमान मिर्ज़ा, जुनैद इकबाल, फिरोज खान व मिर्जा हारून मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...