कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने कानपुर के 13 रक्त केंद्रों की जांच की थी, जिसमें चार केंद्रों में अनियमितता मिलने के बाद उनका संचालन रोक दिया गया है। चैरिटेलब ट्रस्ट और सोसाइटी की ओर से संचालिक रक्त केंद्रों की जांच की गई थी।एफएसडीए से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के वाडा चैरीटेबल ब्लड सेंटर, मायांजलि चैरीटेबल ब्लड बैंक, पुष्पांजलि चैरीटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट और स्वास्तिक चैरीटेबल ब्लड सेंटर में अनियमितता मिली है। एफएसडीए के मुताबिक शेष रक्त केंद्रों पर पाई गई कमियों के निराकरण के लिए विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसका अनुपालन कराने के निर्देश स्थानीय औषधि निरीक्षकों को दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...