बिजनौर, मार्च 7 -- बिजनौर। नगरपालिका परिषद बिजनौर की ओर से जिला मुख्यालय पर महिलाओं की सुविधा के लिए चार पिंक शौचालय बनाए गए हैं। शनिवार को इनमें से जजी परिसर स्थित पिंक शौचालय पर ताला लटका मिला। इसके पीछे शनिवार को जजी परिसर में अवकाश को कारण बताया गया। नगरपालिका की ओर से सदर बाजार आने जाने वाले महिलाओं के लिए सिविल लाइन्स में पिंक शौचालय बनाया गया है। शौचालय में महिलाकर्मी साफ सफाई के लिए मौजूद मिली। कलक्ट्रेट व तहसील में स्थित पिंक शौचालय भी खुला हुआ था तथा आने जाने वाली महिलाओं को सुविधा मिल रही थी। जजी परिसर स्थित पिंक शौचालय पर ताला लटका नजर आया। इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी विकास कुमार का कहना है, कि संभवत: शनिवार को वकीलों की छुट्टी और वादकारियों के न आने से पिंक शौचालय बंद रहा होगा। बंद होने का कारण पता किया जाएगा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.