पटना, मार्च 25 -- रामनवमी पर गुरुवार से शहर के चार किमी क्षेत्र में पुलिस का चप्पे चप्पे पहरा रहेगा। आठ क्षेत्रों से होकर शोभायात्रा गुजरेगी, इसलिए यहां सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं। गुरुवार की रात आठ बजे से कई सड़कों पर वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। शहर के अलग अलग इलाकों से डाकबंगला चौराहे पर शोभायात्रा पहुंचेगी। यहां पुलिस का एक अस्थाई नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। लगभग पांच सौ पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि कोई अशांति नहीं फैला सके। डाकबंगला, आयकर गोलंबर, वीरचंद पथ, आरब्लॉक चौराहा, जीपीओ, पटना रेलवे जंक्शन, फ्रेजर रोड, एसपी वर्मा रोड में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इन जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एम्बुलेंस औ...