अयोध्या, जून 6 -- अयोध्या, संवाददाता। नगर निगम ने रामनगरी की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब शहर के पांच प्रमुख चौराहों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे यातायात नियंत्रण अधिक व्यवस्थित होगा और नागरिकों को रेड एवं ग्रीन सिग्नल के अनुसार सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। शनिवार को आईटीएमएस प्रणाली का शुभारंभ महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने जलकल परिसर स्थित आईटीएमएस कार्यालय से किया। इस मौके पर उपसभापति संतोष सिंह मौजूद रहे। नगर निगम ने रिकाबगंज चौराहे पर पहले से संचालित आईटीएमएस प्रणाली के अतिरिक्त शांति चौक (नाका), गुदड़ी बाजार चौराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा तथा पुलिस लाइन स्थित पुष्पराज चौराहा पर भी यह...