अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पाम संडे ईस्टर से ठीक पहले आने वाला रविवार है। ये यरूशलेम में प्रभु यीशु मसीह के विजयी प्रवेश की याद में मनाया जाता है। इस पवित्र दिन के साथ होली वीक की शुरुआत हुई। इस क्रम में शहर के विभिन्न चर्चों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ। शहर के सभी छोटे-बड़े गिरजाघरों में रविवार को पॉम संडे (खजूर रविवार) पर विशेष प्रार्थनाएं सभाएं आयोजित हुई। जिसमें पवित्र शास्त्र से अध्ययन और आत्मिक भजनों की शृंखलाओं की प्रस्तुति दी गईं। साथ में कलीसिया में खजूर की पत्तियों के क्रॉस वितरित किए गए। सीएनआई घंटाघर चर्च और नकवी पार्क इंग्लिश चर्च सर्विस में रैव्ह अमन अभिषेक प्रसाद, सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च बन्नादेवी में रैव्ह/डीएस यूसुफ दास और रैव्ह धारा सिंह, इंग्राहम मेथोडिस्ट चर्च और सीडीएफ चर्च छेरत में रैव्ह जोना...