शहर के गली-मोहल्ले में प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर खोलने का प्रस्ताव
मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के गली-मोहल्लों में शहरी प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर (अर्बन पीएचसी सेंटर) खोलने का प्रस्ताव जॉन स्नो इंडिया (जेएसआई) ने नगर निगम को दिया है। सेंटर में सर्दी, खांसी, जौंडिंस जैसी सामान्य या छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के साथ-साथ शुगर, बीपी आदि की जांच से लेकर टीका तक की मुफ्त व्यवस्था होगी।इसको लेकर दिल्ली से आई जेएसआई की टीम ने मंगलवार को निगम कार्यालय में सिटी मैनेजर आलोक कुमार व अन्य के साथ लंबी बातचीत की। सिटी मैनेजर के मुताबिक संस्था ने सेंटर खोलने के लिए निगम से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। जगह मिलने पर जेएसआई सेंटर खोलने से लेकर उसके संचालन तक कर व्यवस्था करेगा।अब जेएसआई की टीम नगर आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व डीएम से मिलेगी। टीम के मुताबिक प्रोजेक्ट को लेकर नगर निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.