फरीदाबाद, जनवरी 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में खस्ताहाल सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है।शिकायत के बावजूद नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।सबसे ज्यादा खराब हालत गांधी कॉलोनी सड़क के साथ ग्रेटर फरीदाबाद की सड़कों बनी हुई है। सड़कों के किनारे खुदे बड़े-बड़े गड्ढो के कारण यहां कभी भी नोएडा जैसा हादसा हो सकता है। शहर में सड़कों की हालत बेहद खराब है। नेताओं के साथ ही नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से शहर में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते है। लेकिन सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढे न केवल लोगों के लिए असुविधा बने हुए, बल्कि जानलेवा भी साबित हो रहे हैं। गांधी कॉलोनी रोड, ग्रेटर फरीदाबाद स्थित खेड़ीपुल, एडोर चौ...