गोड्डा, मार्च 20 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। शहर के कई नए बसे मोहल्लों में अब तक शहरी जलापूर्ति का कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है, जिससे गर्मियों के मौसम में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जैसे जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे इन इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। खासकर वे मोहल्ले, जहां पाइपलाइन की सुविधा अब तक नहीं पहुंची है, वहां के निवासियों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में ग्राउंड वाटर स्तर काफी नीचे चला जाता है, जिससे हैंडपंप और निजी बोरिंग भी जवाब देने लगते हैं। इस समस्या को लेकर जब वार्ड 3 के वार्ड पार्षद गुणानन्द झा नें बताया कि फिलहाल नए जल कनेक्शन को लेकर विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। जिन क्षेत्रों में अभी तक पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां के लोगों को पाइपलाइन पहुंचने का इं...