सीवान, फरवरी 15 -- सीवान। शहर में राजेंद्र पथ, पाल नगर, जेपी चौक समेत कई जगहों पर बिजली कंपनी ने अभियान चलाकर बिजली चोरी की जांच की उस दौरान पांच से अधिक लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी पर राजस्व क्षति का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता रोशन कुमार के निर्देश पर जिले में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...