प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के विभिन्न उपकेंद्रों और मोहल्लों में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर फॉल्ट व ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा।

फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण बिजली कटौती तेलियरगंज उपकेंद्र के मेंहदौरी क्षेत्र में शाम चार बजे अचानक फॉल्ट आने से मेंहदौरी कॉलोनी, बद्री आवास योजना समेत कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अनुसार फॉल्ट का पता लगाने में समय लगा, जिसके कारण मरम्मत में देरी हुई। यहां पर चार घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही।

दूसरे क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई प्रभावित वहीं सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे मिंटो पार्क को जाने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से स...