वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। सावन के दूसरे सोमवार को देर रात ककरमत्ता, लंका, भिखारीपुर, महमूरगंज, जगतगंज आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। रात में हवा में नमी से लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिनों तक वाराणसी में बारिश के आसार कम हैं। इस दौरान बादल छाए रहने से उमस बनी रह सकती है। 13 अगस्त से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...