रांची, फरवरी 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची शहर के कई इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति ठप रही। इस अवधि में मरम्मत कार्य किया जाएगा। गुरुवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ओरमांझी के अधीन आरडीएसएस कार्य होगा। इसके कारण सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे शिवाजी नगर, सैनिक कॉलोनी, शिव दुर्ग मंदिर, सैनिक कॉलोनी सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे। विद्युत अवर प्रमंडल आरएमसीएच के अधीन भी कार्य होगा। इस अवधि में एलटी लाइन तार को कवर केबल लगाने का काम होगा। इससे सुबह 10.30 से शाम साढ़े चार बजे तक हरिहर सिंह रोड फीडर अंतर्गत खलिहान गली, मंडा टांड़, मस्जिद गली, हरिहर सिंह रोड प्रभावित रहेगा। 33 केवी खेलगांव फीडर का पुराना तार हटाकर नया तार लगाने का कार्य होगा। इससे सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक गाड़ी गांव, नागार्जुन और जेल का...