देवघर, मार्च 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत गठित धावा-दल द्वारा एनसीपीसीआर के दिशा निर्देश पर देवघर-जसीडीह रोड अवस्थित शहरी क्षेत्र के विभिन्न गैराजों/होटल का निरीक्षण किया गया। जिसमें शहर के एक ढाबा में कुल 3 बाल श्रमिकों को धावा दल द्वारा मुक्त कराया गया। इसके साथ ही मुक्त कराए गए सभी तीन बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति देवघर को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में उप श्रमायुक्त संताल परगना प्रमंडल दुमका शैलेंद्र कुमार साह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा एमसी मेहता बनाम राज्य सरकार एवं अन्य के मामले संबंधी पीटीशन (सी) संख्या: 455/1996 में 10 दिसंबर 1996 को दिए गए निर्णय के आलोक में जिला बाल एवं किशोर श्रमिक कोष में 20 हजार से 50 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.