भभुआ, मार्च 9 -- ट्रैफिक सिग्नल लगा दिए जाने से रोड जाम की समस्या से कुछ हद तक मिल सकती है निजात, दुर्घटना की आशंका भी होगी कम अतिक्रमण व जहां-तहां वाहन खड़ा करने से रोड जाम की हो रही समस्या ई रिक्शा, ऑटो, अतिक्रमण भी सड़क जाम की समस्या में बन रहे सहायक (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिले के विभिन्न शहर के आठ चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल (यातायात संकेत) लगाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में भभुआ शहर के एकता चौक, पटेल चौक, जय प्रकाश चौक, कैमूर स्तम्भ, अखलासपुर बस स्टैंड, मोहनियां चांदनी चौक, भगवानपुर थाना चौक व रामगढ़ दुर्गा चौक पर ट्रैफिक सिंग्नल लगाया जाना है। यातायात विभाग का मानना है कि अगर सरकार द्वारा ट्रैफिक सिग्नल चौक-चौराहों पर लगा दिया जाता है, तो लोगों को नियमों का पालन ...