सीवान, जून 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित सड़क किनारे से रविवार को एक शव बरामद किया गया। बाद में इसे सदर अस्पताल लाया गया और पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को सुरक्षित रखवाया गया है। 72 घंटे के भीतर यदि परिजन या रिस्तेदार आता है तो शव सौंप दिया जाएगा। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान अबतक नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...