कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के 26 वार्डों की करीब 1.35 लाख आबादी को बारिश में जलभराव की समस्या से जल्द ही राहत मिल जाएगी। कच्चा नाला व निकासी की उचित व्यवस्था न होने से इन वार्डों में कुछ हिस्सों में 3 से 4 घंटे तक जलभराव की स्थिति रहती है। लिहाजा जल निकासी के स्थाई समाधान के लिए सरकार ने ड्रेनेज सिस्टम को अनुमति दे दी है। किदवई नगर बाईपास से पांडु नगर तक करीब 6 किमी लंबा नाला बनाया जाना प्रस्तावित हुआ है। इससे बाबूपुरवा, किदवई नगर, बेगमगंज, अजीतगंज, बाबूपुरवा कॉलोनी, सब्जी मंडी किदवई नगर उत्तरी, जूही हमीरपुर रोड, उस्मानपुर, बसंत विहार, नौबस्ता पश्चिमी, कृष्णा नगर, गांधी ग्राम, देहली सुजानपुर, श्याम नगर, सुजातगंज, यशोदा नगर पूर्वी, नौबस्ता पूर्वी, चंदारी और किदवई नगर दक्षिणी के लोगों को बड़ा फायदा होगा। महापौर प्रमिल...