सासाराम, मई 31 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल के बिक्रमगंज, संझौली, सूर्यपुरा समेत अन्य शहरों व प्रमुख बाजारों में सड़क और फुटपॉथ पर सब्जी-फल, खाद्य पदार्थ व अन्य चीजों की दुकान लगाने से राहगीरों व चालकों की परेशानी बढ़ गई है। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। हालांकि इसे ठीक करने के लिए अनुमंडल एवं नगर परिषद प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। फुटपॉथ व सड़क पर ठेला, खोमचा, गुमटी, प्लास्टिक लगाकर कारोबार करनेवालों का चालान काटकर उनसे जुर्माना भी वसूल किया। लेकिन, समस्या ज्यों की त्यों बन गई। यह भी पढ़ें- शहर की सड़क पर ठेलेवालों का कब्जा, राहगीर और चालक त्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...