बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- शहर की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट वाली बसें और ई-रिक्शा सीसीटीवी निगरानी और पुलिस की है तैनाती, बावजूद यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक, पुलपर, सोहसराय में हर दिन हो रहा नियमों का उल्लंघन फुटपाथ पर अतिक्रमण, तो सड़कों पर गैराज, पैदल चलना तक मुश्किल डीएसपी ने कहा चलाया जाएगा सख्त अभियान, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई फोटो : बिहारशरीफ बस : बिहारशरीफ की सड़कों पर दौड़ती बिना नंबर प्लेट वाली बस। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर की सड़कों पर बिना नंबर वाली बसें और ई-रिक्शा धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रही हैं। अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक, पुलपर और सोहसराय समेत कई इलाकों में यह नजारा आम है। इतना ही नहीं इन जगहों पर हर दिन नियमों की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। फुटपाथ पर अतिक्रमण, तो सड़कों पर गैर...