दरभंगा, नवम्बर 15 -- दरभंगा। विधानसभा चुनाव परिणामों की मतगणना को लेकर शुक्रवार को दिनभर शहर में अजीब-सा सन्नाटा छाया रहा। आम दिनों की तरह बाजारों में चहल-पहल नहीं दिखी और मुख्य चौक से लेकर आवासीय इलाकों तक लोग घरों में टीवी और मोबाइल के सहारे हर अपडेट का इंतजार करते नजर आए। स्थिति ऐसी थी कि कई दुकानदारों ने सुबह दुकानें खोल दीं, लेकिन ग्राहक न आने के कारण दोपहर तक शटर गिरा दिए। शहर की सड़कों पर यातायात सामान्य से काफी कम रहा और ऑटो-रिक्शा चालक भी यात्रियों की कमी को देखते हुए वाहनों को खड़ा रखने में ही भलाई जाना। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर रखा था। इसका परिणाम रहा कि शाम होने तक शहर में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। दूसरी ओर मतगणना केंद्रों के बाहर सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.