शहर की सड़कों की सफाई के लिए निकाला टेंडर
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मुजफ्फरनगर शहर की मुख्य सड़क और डिवाइडरों की सफाई के लिए नगर पालिका ने अलग से टेंडर निकला है। जिस कंपनी को टेंडर मिलेगा वह डे और नाईट में शहर की मुख्य सड़कों के साथ डिवाइडर आदि की सफाई भी करेंगी। इसके लिए कई कंपनियों के द्वारा प्रतिभाग किया है।शहरी क्षेत्र में जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. के द्वारा शहर के 55 वार्डों और डलावघरों से सफाई कराई जा रही है। नगर पालिका के साथ इस कम्पनी का तीन साल के लिए अनुबंध हुआ है। शहरी क्षेत्र में जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कंपनी को काम करते हुए लगभग एक वर्ष पूर्ण हो गया है। कंपनी के द्वारा शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के साथ डलावघरों से भी कूड़ा उठाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र का पूरा कूड़ा किदवईनगर में स्थित प्लांट पर जा रहा है। पूर्व में शहरी क्षेत्र की मुख्य सड़कों और डिवाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.