रांची, अप्रैल 29 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में  उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बुधवार को नगर पंचायत की विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई व्यवस्था, होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, राजस्व संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), नालियों की सफाई, कचरा उठाव एवं स्ट्रीट लाइट मरम्मत सहित अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु उन्होंने राजस्व संग्रहण को लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने पर जोर दिया और शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित कचरा उठाव और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। आ...