गढ़वा, फरवरी 28 -- गढ़वा, संवाददाता। जिलांतर्गत तीनों शहरी निकायों गढ़वा नगर परिषद और श्रीबंशीधर नगर व मझिआंव नगर पंचायत में आधे से अधिक सीटों पर आधी आबादी की प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। शहर की सरकार को चलाने में आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मझिआंव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की कमान लगातार तीसरी बार स्थानीय जनता ने सुमित्रा देवी को सौंपा है। वहीं श्रीबंशीधर नगर पंचायत में साधना देवी निर्वाचित घोषित हुई हैं। उसके अलावा तीनों निकायों में कुल 50 में 25 वार्डों में आधी आबादी के प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। मझिआंव नगर पंचायत में कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। उनमें तीन महिलाएं और छह पुरूष प्रत्याशी थे। सभी प्रत्याशियों पर सुमित्रा देवी भारी पड़ीं। वह लगातार तीसरी पर निर्वाचित हुई हैं। उन्हें कुल 3712 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.