छपरा, अप्रैल 1 -- शहर की समस्याओं पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का मंथन छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा शहर की ज्वलंत समस्याओं और उनके समाधान को लेकर गुरुवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में उठे मुद्दों ने शहर की समस्याओं की गंभीरता को उजागर करते हुए समाधान की दिशा में उम्मीद जगाई है।इस दौरान डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य जमीनी स्तर पर शहर की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनका व्यावहारिक समाधान तलाशना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से खुलकर अपनी बात रखने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि कोई सार्वजनिक रूप से अपनी समस्या नहीं रख सकता है, तो वह जनसुनवाई के दौरान लिखित रूप में भी अपनी शिकायत उन्हें सौंप सकता है।उपम...