जहानाबाद, मई 23 -- अरवल विकास मंच की बैठक में लिया गया निर्णय अरवल, निज संवाददाता। विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में डॉ बी आर अंबेडकर बचनालय में शनिवार को बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से अरवल शहर में नेशनल हाईवे 139 आए दिन लगने वाली जाम की समस्या पर चर्चा हुर्ह। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जाम और सड़क व्यस्त रहने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। जिसमें असमय लोगों की जान जा रही है। जाम से निजात के लिए अरवल जिला को रेलवे लाइन से जोड़ने हेतु जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अति शीघ्र कार्य शुरू करने, फोरलेन बाईपास निर्माण, सिंचाई से संबंधित समस्या एवं अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- शहर की समस्याओं को लेकर 5 जून को किया जाएगा जन प्रदर्शन 5 जून को इन मुद्दों पर जन प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में ...