प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- प्रतापगढ़ संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने नवागत डीएम अभिषेक पांडेय और एडीएम आदित्य प्रजापति से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने शहर की प्रमुख समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा। जिला महामंत्री अर्पित खंडेलवाल ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले नालों की सफाई और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है, ताकि शहरवासियों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, एसके मखीजा, राजीव जायसवाल, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, नगर महामंत्री बृजेश केसरवानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...