शामली, दिसम्बर 1 -- सोमवार को नगर पालिका ने 25 हाइड्रोलिक ई-रिक्शाओं को साफ-सफाई कार्य के लिए शुरू किया है। चेयरमैन अरविन्द संगल व ईओ विनोद कुमार सोलंकर ने उक्त हाइड्रोलिक ई-रिक्शाओं का फीटा काटकर व हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। चेयरमैन अरविन्द संगल ने बताया कि इन हाइड्रोलिक ई-रिक्शाओं के माध्यम से शहर की गली-गली से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाया जाएगा। नालियों की सफाई से निकली सिल्ट व गीला कूड़ा एक हिस्से में तथा घरों और प्रतिष्ठानों से एकत्र होने वाला सूखा कूड़ा अलग हिस्से में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां पहले कूड़ा गाड़ी या ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं पहुंच पाती थी, वहां अब ये ई-रिक्शा आसानी से जाकर सफाई कर सकेंगी, जिससे शहर को अधिक स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने में मदद मिलेगी। ईओ विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि ई-रिक्शा पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.