रामगढ़, अप्रैल 22 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि शहर की सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। दावों के उलट धरातल पर सफाई व्यवस्था का अभाव साफ नजर आता है। आलम यह है कि शहर के मुख्य मार्गों से लेकर विभिन्न वार्ड कि गलियों तक जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। सफाई के अभाव में स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। ​​शहर में सफाई कर्मियों की लापरवाही चरम पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से सड़कों पर नहीं उतरते। कभी-कभार ही झाड़ू लगती है। जिससे सड़कों के किनारे गंदगी जमा रहती है। यह भी पढ़ें- वार्ड नंबर 12 में सफाई व्यवस्था बदहाल, पार्षद ने उठाया मुद्दा कचरा उठाव की गाड़ी भी समय पर नहीं पहुंच रही। जिससे मोहल्लों में स्थिति और भी खराब हो गई है।​​नालियों की सफाई को लेकर भी नगर प्रशासन उदासीन बना हुआ है। यदि 1...