मुजफ्फर नगर, जून 17 -- मुजफ्फरनगर मंगलवार को नगर पालिका में पहुंचे नवागत ईओ पवन कुमार का स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया है। ईओ पवन कुमार ने अधिकारी और कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश, राजस्व वसूली, पेयजलापूर्ति आदि बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की है। ईओ पवन कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था और कूडे का निस्तारण कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। संगठन के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारीगण द्वारा नवागत ईओ पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने पर में बुकें एवं मिष्ठान आदि देकर शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- शहर की सफाई और कूड़ा निस्तारण पहली प्राथमिकता: पवन कुमार समस्त कर्मचारियों की ओर से यह आश्वासन दिया कि समस्त कर्मचारी कार्य में अपना पूर...