प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। वित्तीय वर्ष के अंत होने के साथ नगर निगम पर धनवर्षा हुई है। शासन ने नगर निगम को पिछले दिनों 15 वित्त से 87 करोड़ 44 लाख रुपये जारी किया है। इसमें 66.60 करोड़ रुपये ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और 20.44 करोड़ रुपये शहरी हवा की गुणवत्ता सुधार के लिए मिला है।नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि शासन ने दो दिन पहले 15वें वित्त से अलग-अलग मद में दोनों राशि जारी की। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में प्रयागराज के लिए राशि देर से जारी की गई है। प्रदेश के अन्य 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को यह राशि पहले ही जारी कर दी गई थी। नगर निगम की ओर से कामों की योजना विलंब से प्रस्तुत करने के चलते बजट रोका गया था।मुख्य वित्त अधिकारी के अनुसार 66.60 करोड़ के बजट से नगर निगम शहर की सफाई सुधार क...