फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद शहर में लावारिस पशुओं की समस्या लगातार विकराल होती जा रही है। सड़कों पर झुंड में घूम रहे पशु न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं, बल्कि आए दिन हादसों का कारण भी बन रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही इनकी आक्रमकता भी बढ़ गई है, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा कई गुना बढ़ गया है। शहर के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और कॉलोनियों की सड़कों पर दिनभर पशुओं के झुंड लगे रहते हैं। खासकर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के सेक्टर-17 चौक पर, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-18, खेड़ीपुल, सेक्टर-37 और नीलम बाटा रोड, रेलवे रोड आदि पर बुधवार को भी जगह-जगह पशु देखने को मिले। ये पशु कई बार अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को संभलने का मौका नही...