बगहा, मार्च 11 -- शहर की प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य जगहोें से आने व जाने वालों को हो रही है। ऐसे में हरिवाटिका से होते हुए रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट चौक, मुहर्रम चौक होते हुए तीन लालटेन तक इक्का-दुक्का स्ट्रीट लाइट ही जलती दिखती है। स्ट्रीट लाइन नहीं जलने से रात के समय सड़काें पर अंधेरा छा जा रहा है। बिजली की व्यवस्था बेहतर रहने के बावजूद रात में दूधिया लाइट नहीं चलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि हम नगर निगम क्षेत्र में रह रहे हैं, लेकिन सुविधा नगर पंचायत जैसी मिल रही है। स्ट्रीट लाइट की सुविधा मिलना बेहद जरूरी है। स्ट्रीट लाइट के साथ जगह-जगह हाई मास्क लाइट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.