फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की सड़कों को लावारिस पशुओं से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। कुत्तों को रखने के लिए शेल्टर बनाया जाएगा। जिसको लेकर जगह की तलाश शुरू कर दी है। अरावली और ग्रेटर फरीदाबाद में निगम के पास काफी जगह है। जहां इसकी संभावना तलाशी जा रही है। हरियाणा के मुख्य सचिव ने कोहरे और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए हाईवे, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से लावारिस मवेशियों व कुत्तों को हटाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत लावारिस कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखा जाएगा और इस अभियान में किसी भी तरह की रुकावट डालने वालों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना के तहत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार को वीडियो का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.