शहर की सड़कों के मरम्मत की मांग
गाजीपुर, मई 9 -- गाजीपुर। जिलाधिकारी आवास के सामने सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजभूषण दूबे ने उखड़ी सड़कों और फैली बालू के विरोध में सत्याग्रह किया। उन्होंने हाथों से बालू हटाकर जिम्मेदार अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना की। ब्रजभूषण दूबे ने कहा कि शहर की सड़कें पिछले ढाई-तीन वर्षों से खोदी गई हैं, जिससे बरसात में जलजमाव और गर्मी में धूल उड़ने की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खराब सड़कों और धूल से लोगों, खासकर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क और नाली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनहित याचिका दायर की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.