छपरा, मई 10 -- अभियान के बाद फिर पुरानी स्थिति, स्थायी समाधान पर उठ रहे सवाल फोटो :4 - अतिक्रमण हटाने के दूसरे दिन रविवार को साहेबगंज- मौना सड़क पर सजी सब्जी व फल की दुकानें तीन या किसी पेज की लीड हिन्दुस्तान पड़ताल छपरा, एक संवाददाता। शहर में पिछले एक माह से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन व नगर प्रशासन ने मुख्य सड़क, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों से फुटपाथी दुकानों व अवैध कब्जों को हटाया। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रतिदिन मजिस्ट्रेट के रूप में दो अधिकारियों की तैनाती की गई थी, वहीं दर्जनों कर्मी और पुलिस बल अभियान में लगाये गए थे। बुलडोजर और जेसीबी की मदद से सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे को हटाए गया। हालांकि अभियान समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद कई जगहों पर फिर से दुकानें सजने लगी हैं। शहर के भगवान बाजार, नगरपालिका चौक, सा...