समस्तीपुर, मार्च 11 -- समस्तीपुर। नगर व मुफस्सिल क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने रात्रि गश्ती तेज कर दी है। बढ़ती चोरी व आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस की टीम अब देर रात तक विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में गश्ती वाहन वाहन के साथ-साथ संकीर्ण गलियों में बाइक से भी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शहरी क्षेत्र में डायल-112 की जितनी भी बाइक मिली है, उनसे पूरी रात गली- मोहल्लों में सायरन बजाकर गश्ती करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद पुलिस जवान व पदाधिकारी गश्ती कर हर घंटे वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से गतिविधियों को भी अपडेट कर वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं। गश्ती के दौरान ' रोको-टोको अभियान ' के तहत पुलिस द्वारा संदिग्ध व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.