भागलपुर, जनवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की धीमी प्रगति को देखते हुए नगर आयुक्त ने योजना बनाई है। पिछले वर्ष की तुलना में स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने और विभिन्न पैमानों पर अपेक्षित अंक प्राप्त करने के लिए छह नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नगर आयुक्त द्वारा जारी पत्र के अनुसार उप नगर आयुक्त आमिर सुहेल को सफाईकर्मियों के कल्याण व ओडीएफ , राजेश कुमार पासवान को नागरिक फीडबैक, शशि भूषण सिंह को कचरा प्रबंधन व गंगा टाउन असेसमेंट, मन्नू यादव को संस्थागत पैरामीटर्स, विनय प्रसाद यादव को उपयोग किए गए जल के प्रबंधन और नगर प्रबंधक असगर अली को स्वच्छता पहुंच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी नोडल अधिकारी अपने संबंधित मॉड्यूल के मानकों के अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.