शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण
रामगढ़, जून 11 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अकरम रजा ने सुभाष चौक, चट्टी बाजार और ट्रैक्टर स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे लगने वाले वाहनों, अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वाले अन्य कारणों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ने टेम्पो चालकों को निर्देश दिया कि वे अपने वाहनों को केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े करने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर पंचायत ने की कार्रवाई, सड़क किनारे रखा सामान किया जब्त वहीं चट्टी बाजार और आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.