दरभंगा, मार्च 30 -- दरभंगा, एक संवाददाता। बिहार सरकार की ओर से भूमि निबंधन कार्यालय को आदेश जारी किया गया है, जिसमें पूर्व की निबंध प्रणाली में बड़ा बदलाव करने का आदेश दिया गया है। इस बदलाव के बाद लोगों को भूमि निबंधन कराने में दो से तान गुना अधिक राशि का भुगतान करना पड़ेगा। यह आगामी एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। इसके बाद निबंधन करवाना काफी महंगा हो जाएगा। कार्यालय सूत्रों के अनुसार सरकार ने जो आंकड़ा जारी किया है उसमें भूमि निबंध के तीन प्रकार बनाए गए हैं। पहला नगर निगम क्षेत्र की भूमि की कीमत को तीन सौ से चार सौ प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। दूसरा पेरीफेरल अर्थात नगर निगम क्षेत्र से सटे मौजे की भूमि में 250 से 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की भूमि में 150 से 250 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है।पत्र के अनुसार अब स्...