चाईबासा, मार्च 19 -- चाईबासा। जायसवाल शौन्डिक विकास मंच की तरफ से नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश का अभिनंदन किया गया। मौके पर नितिन प्रकाश ने कहा कि पूरे शहर की सफाई करवाना मेरी पहली प्राथमिकता है। मैं पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करूंगा और चाईबासा शहर की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इस दौरान संस्था के संरक्षक संजय जायसवाल, संदीप साव, मुख्य सलाहकार सुरेन्द्र प्रसाद और निरंजन साव ने नितिन प्रकाश को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने नितिन प्रकाश के मांगलिक जीवन की कामना की। सचिव दीपक प्रसाद ने कहा कि अब शहर की समस्याओं का समाधान होगा। संस्था के पूर्व अध्यक्ष निरंजन साव ने शहर की समस्याओं के समाधान का सुझाव दिया। मंच संचालन प्रो. डॉ शशिलता और धन्यवाद ज्ञापन सुरेन्द्र प्रसाद ने कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.