हापुड़, फरवरी 22 -- कोतवाली नगर क्षेत्र की पॉश रोड (रेलवे रोड) पर रविवार शाम रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीकेज होने के कारण ऊपरी मंजिल में आग लग गई। आग की लपटें देख कर वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वह नीचे उतरे और दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। रेलवे रोड स्थित वेज ग्रिल के मालिक दीपक अग्रवाल ने बताया कि रविवार शाम कर्मचारी ऊपरी मंजिल पर खाना बना रहे थें। इस दौरान सिलेंडर लीकेज होने के चलते कढ़ाई ने आग पकड़ ली। आग लगता देख कर्मचारी भाग कर नीचे उतरे और जानकारी दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों को देख कर लोगों की भीड़ रोड पर ही रुक गई। आग लगने की सूचना पर अतरपुरा चौकी प्रभारी भी टीम के साथ पहुंच गए और भी...