लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- शहर की नामचीन मिठाई की दुकानों सहित जिले भर में मिठाई की दुकानों की जांच खांद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एसडीएम के नेतृत्व में किया। इस दौरान दुकानों पर रखे मिले एक्सपायर बिस्किट के पैकेट फिंकवाए गए। वहीं मिठाइयों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैम्पल भरकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि शहर में एसडीएम सदर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने दुकानों व कारखानों का निरीक्षण कर गुणवत्ता व साफ सफाई की जांच की। इसके अलावा गोला, मोहम्मदी, पलिया, निघासन में भी एसडीएम के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर एक्सपायर बिस्किट व नमक मिला इसको फिंकवाया गया। वहीं दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि एक्सपायर खाद्य सामग्री तुरंत नष्ट कर दें। नही...