गोपालगंज, मार्च 10 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मंगलवार को नगर परिषद गोपालगंज के मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी ने वार्ड संख्या 20 के नोनिया टोली तथा वार्ड संख्या 10 के बैठा टोली में 40 लाख रुपये की लागत से बने नाला सह पीसीसी पथ का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि पूरे शहर में नालों और सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गोपालगंज नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर विकास योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए लगभग 65 करोड़ रुपये की योजना का टेंडर किया गया है। इसके तहत पूरे शहर में बड़े नालों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर परिषद क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.