जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- जमशेदपुर शहर में बहने वाली दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे पहुंच चुकी हैं। इनमें स्वर्णरेखा खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे पहुंच चुकी है जबकि खरकाई नदी करीब एक मीटर घट गई है। स्वर्णरेखा नदी का खतरे का निशान 121.50 मीटर जबकि खरकाई नदी का 129 मीटर है। स्वर्णरेखा का वर्तमान जलस्तर लगभग 121 जबकि खरकाई का 128.100 मीटर है। इस साल तीसरी बार नदियां खतरे का निशान पार कर गई थीं। झारखंड और ओडिशा में बने चक्रवातीय असर की वजह से हुई भारी बारिश के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...