भागलपुर, जनवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के सौंदर्य को बिगाड़ने वाले अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करने जा रहा है। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने सभी शाखा प्रभारियों के लिए आदेश जारी कर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों से अवैध प्रचार सामग्री को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में लगाए गए निजी विज्ञापन और दीवार लेखन से भागलपुर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। आदेश के अनुसार केवल सरकारी कार्यक्रमों से जुड़े बैनर-पोस्टर ही लगाए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य सभी तरह के विज्ञापनों, पोस्टरों और होर्डिंग्स को संबंधित वार्डों के अंतर्गत हटाने की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...